भाई-दूज पर मिठाई के नाम पर जहर! एटा में धड़ल्ले से बिक रही मिलावटी मिठाइयां, प्रशासन मौन

भाई-दूज पर मिठाई के नाम पर जहर! एटा में धड़ल्ले से बिक रही मिलावटी मिठाइयां, प्रशासन मौन

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा (उत्तर प्रदेश) – भाई-दूज के पावन पर्व पर जहां लोग मिठास बांट रहे हैं, वहीं एटा जनपद में मिठाइयों के नाम पर जहर परोसा जा रहा है। बाजारों में शुद्ध देशी घी और खोए की आड़ में सिंथेटिक दूध से बनी घटिया और दूषित मिठाइयों की खुलेआम बिक्री हो रही है। आश्चर्य की बात यह है कि खाद्य विभाग और तहसील प्रशासन इस पर पूरी तरह मौन हैं, जिससे मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हैं।स्थानीय नागरिकों के अनुसार, एटा शहर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी नकली खोआ तैयार करने का गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है। बताया जा रहा है कि सिंथेटिक खोआ बजरिया चौक, घंटाघर, तिलकनगर, अलीगंज रोड, बूरा मंडी, शिवसिंहपुर, गंजडुंडवारा रोड, जलेसर-अलीगंज और आसपास के गांवों से विभिन्न दुकानों तक सप्लाई किया जा रहा है। स्थानीय नागरिको ने जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द विशेष अभियान चलाकर बाजारों में बिक रही मिठाइयों के सैंपल लिए जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जनता का कहना है कि पर्व-त्योहार के मौके पर इस तरह की मिलावट न केवल लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है, बल्कि प्रशासन की लापरवाही का भी बड़ा उदाहरण है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि अधिकारी जल्द कार्रवाई कर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाएंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें