नगलाहरु गांव में विवाद बना हिंसा का कारण: लाठी-डंडों से हमला, एक गंभीर रूप से घायल

नगलाहरु गांव में विवाद बना हिंसा का कारण: लाठी-डंडों से हमला, एक गंभीर रूप से घायल

संवादाता अमन अहमद।

एटा। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के नगलाहरु गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चल गए। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नगलाहरु निवासी चंद्रकांत और उनके भाई पूरनसिंह (32) अपने घर के पास बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव के दौजीराम, भोजराज और उनके दो बेटों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज, एटा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चंद्रकांत को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि पूरनसिंह का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है।पूरनसिंह ने बताया कि बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी को भी आरोपियों ने पीटा और उनका गला दबाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात थाना प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह गौतम ने बताया कि यह मामूली विवाद था, जिसके चलते झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal