मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए
मंडल संवाददाता अमित चौहान
कासगंज।
कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सहावर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगाप्रसाद के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में थाना सहावर पुलिस टीम ने अभियुक्त सुनील पुत्र गुलाब सिंह (48 वर्ष) एवं नीतेश पुत्र सुनील (19 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम हीरापुर थाना सहावर जनपद कासगंज, को ग्राम सैदपुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 437/2025 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों पर मारपीट, गाली-गलौज और हत्या के प्रयास के गंभीर आरोप हैं।
दोनों को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
आरोपी नीतेश का आपराधिक इतिहास
1. मु.अ.सं. 437/2025 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1)/3(5) बीएनएस थाना सहावर
2. मु.अ.सं. 438/2025 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना सहावर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
चमन कुमार गोस्वामी, प्रभारी निरीक्षक थाना सहावर
उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह
हेड कांस्टेबल यशपाल सिंह
कांस्टेबल नीरज












