बिचमा में सांड का हमला, युवक की दर्दनाक मौत
संवाददाता : पंकज मिश्रा
मैनपुरी। बिचमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम सलीमपुर हवेलिया में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां गांव के ही युवक अवधेश पुत्र राजकुमार पर एक सांड ने अचानक हम
ला कर दिया। बताया जाता है कि सांड ने अवधेश को कई बार जमीन पर पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी हालत बहुत खराब हो चुकी थी। आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसी दौरान अवधेश की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही बिचमा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव वालों ने बताया कि यह सांड काफी आक्रामक प्रकृति का है, कई बार लोगों को दौड़ा भी चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस सांड को पकड़वाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी किसी और अनहोनी को रोका जा सके।












