सोरों पुलिस ने बवाल मामले में लाइसेंसी रायफल से फायरिंग करने वाले चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार भेजा जेल।।
मंडल संवाददाता अमित चौहान
कासगंज, थाना सोरों पुलिस ने मई माह में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 मई 2025 की शाम लाइसेंसधारी रायफल से फायरिंग की गई थी, जिसमें स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई थी।पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और क्षेत्राधिकारी सोरों अंकिता चौहान के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।थाना प्रभारी सोरों मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात करीब 10:30 बजे ग्राम कादरवाड़ी सोरों के चार युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक लाइसेंसी रायफल बरामद की गई है, जिससे फायरिंग की गई थी।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नाजिम पुत्र रियाज अहमद (24 वर्ष), शाहनवाज पुत्र सिराज अहमद (30 वर्ष), मुकीश अहमद पुत्र मोहम्मद रियाज (32 वर्ष) और सवाब पुत्र मुस्ताक अहमद (22 वर्ष), सभी निवासी ग्राम कादरवाड़ी थाना सोरों, के रूप में हुई है।इनके खिलाफ मुकदमा संख्या 559/2025 धारा 190/191(2)/191(3)/125/352 बीएनएस व धारा 7 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। थाना प्रभारी जनदीप चन्द्र के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गोपाल सिंह और सुमित त्रिपाठी सहित पुलिस टीम के अन्य कर्मी शामिल रहे।
गौरतलब है कि मुख्य अभियुक्त मुकीश अहमद का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर पूर्व में थाना सोरों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।












