घर में अकेले युवक ने की आत्महत्या: बदबू आने पर खुला राज, पत्नी-बच्चे गए थे मायके

घर में अकेले युवक ने की आत्महत्या: बदबू आने पर खुला राज, पत्नी-बच्चे गए थे मायके

संवाददाता अश्वनी कुमार

हाथरस। बालापट्टी मोहल्ले में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सोनू पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था और कई वर्षों से हाथरस में रहकर सिलाई का काम करता था। जानकारी के मुताबिक, सोनू की पत्नी और बच्चे इन दिनों अपने मायके मुरसान क्षेत्र के गांव सरकोरिया गए हुए थे, जिससे वह घर में अकेला रह रहा था। शनिवार दोपहर मोहल्ले के लोगों ने उसके घर से तेज बदबू आने पर अंदर झांक कर देखा तो सोनू का शव फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया है। मोहल्ले में हुई इस घटना से लोगों में माहौल गमगीन है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें