प्रतापगढ़ में प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह — दलित युवती ने खाकर जान दी, आरोपी युवक जेल भेजा गया

ब्रेकिंग न्यूज: प्रतापगढ़ में प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह — दलित युवती ने खाकर जान दी, आरोपी युवक जेल भेजा गया

 

प्रतापगढ़। जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दलित युवती ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवती की शादी आगामी नवंबर माह में होने वाली थी, लेकिन उससे पहले उसने यह दर्दनाक कदम उठाया।परिजनों का आरोप है कि युवती पर दूसरे धर्म के युवक द्वारा शादी के लिए जबरन दबाव बनाया जा रहा था। आरोपी युवक लगातार उसे धर्म परिवर्तन कर विवाह करने के लिए मजबूर कर रहा था। परिजनों ने बताया कि इसी दबाव के चलते युवती की एक बार पहले भी शादी टूट चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतका के हाथों पर लगी मेहंदी में आरोपी युवक के साथ दिल का निशान बनाकर लिखा गया नाम देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। यह दृश्य इस प्रेम कहानी के दर्दनाक अंत की गवाही दे रहा था।घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

— संवाददाता, दैनिक चक्र न्यूज, प्रतापगढ़

ये भी पढ़ें मैनपुरी में ट्रक ड्राइवर ने फांसीलगाकर की आत्महत्या

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें