पति पर शराब पीकर प्रताड़ित करने का आरोप, महिला ने SP ऑफिस पहुंच लगाई गुहार

पति पर शराब पीकर प्रताड़ित करने का आरोप, महिला ने SP ऑफिस पहुंच लगाई गुहार

संवाददाता – पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने अपने पति पर शराब पीकर आए दिन मारपीट और प्रताड़ना करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति नशे की हालत में घर आता है और उससे झगड़ा कर मारपीट करता है। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि कई बार समझाने के बावजूद उसका पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जब वह विरोध करती है तो उसे बुरी तरह पीटता है और घर से निकालने की धमकी देता है।

पीड़िता ने SP से अनुरोध किया है कि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि उसे न्याय मिल सके। पुलिस ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal