नगलाजूला रेलवे क्रॉसिंग पर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

नगलाजूला रेलवे क्रॉसिंग पर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

संवाददाता – पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नगलाजूला रेलवे क्रॉसिंग पर उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर जमकर पिटाई कर दी। राहगीरों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। वहीं मौके पर मौजूद एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूत्रों के अनुसार, युवक किसी कार्य से रेलवे क्रॉसिंग की ओर गया था, तभी वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने किसी पुरानी रंजिश के चलते उसे पकड़ लिया और लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पिटाई के दौरान युवक बार-बार खुद को निर्दोष बताता रहा, लेकिन हमलावर नहीं माने।
स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें