पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “यातायात जागरूकता बाइक रैली” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “यातायात जागरूकता बाइक रैली” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया 

संवाददाता नवल किशोर मिश्रा

जनपद सिद्धार्थनगर में “यातायात माह, नवम्बर-2025” को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर से “यातायात जागरूकता बाइक रैली” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, टीएसआई सम्मिलित हुए । यातायात रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों/मार्गो से होती हुई पुलिस लाइन में आकर समाप्त हुई । यातायात जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस में यातायात नियमों का पालन संबंधी जागरूकता जैसे- वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयाग करना, हेलमेट पहनना, ओवरस्पीडिंग न करना, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन/ईयर फोन का प्रयोग नहीं करना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाना, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने हेतु प्रोत्साहित न करने आदि महत्वपूर्ण यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें कौशांबी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीवनगंज 10 नंबर गेट ओवरब्रिज पर शनिवार की 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें