कौशांबी में ओवरब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा, दंपति गंभीर रूप से घायल

कौशांबी में ओवरब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा, दंपति गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट: Dr. अभिमन्यु सिंह

कौशांबी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीवनगंज 10 नंबर गेट ओवरब्रिज पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में ग्राम पांडेयमऊ निवासी मलखान सरोज और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। संदीपन घाट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजवाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड लिमिट लागू की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

 

ये भी पढ़ें कीवीयों ने बनाया इतिहास अंग्रेजों का किया सफाया 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें