दिल्ली से रायपुर तक सियासी गरिमा का संगम: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत

दिल्ली से रायपुर तक सियासी गरिमा का संगम: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

रायपुर। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के सर्वोच्च पदों में से एक, ओम बिरला का छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। इस अवसर पर रमेन डेका ने आत्मीय भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों गणमान्य नेताओं के बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी हुई। इस गरिमामयी अवसर पर रमन सिंह , तोखन साहू , बृजमोहन अग्रवाल तथा आयुष्मिता डेका भी उपस्थित रहीं। लोकसभा अध्यक्ष के आगमन को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संवाद का माहौल देखने को मिला। राजभवन में आयोजित यह मुलाकात सौहार्द, सम्मान और संवैधानिक गरिमा का प्रतीक बनी।एक फ्रेम में दिखी लोकतंत्र की ताकत राज्यपाल, लोकसभा अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और सांसद की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें