उत्तर प्रदेश के मेरठ में एसएसपी अविनाश पांडेय का अलग ही रूप सामने आया है।वे नए बैच के 498 दरोगा के साथ ‘ धुरंधर 2 ‘ फिल्म देखने पहुंच गए।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
फिल्म में जिस प्रकार से खुद और अपने परिवार के ऊपर देश को रहने की सीख दी गई है, उसे दरोगा तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। भले ही यह फिल्म कॉमर्शियल हो, लेकिन इसने जिस प्रकार से देशभक्ति की भावनाओं को जगाया, वही भावना नए दरोगा में भरने की कोशिश करते नजर आए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान समय में किस प्रकार काम करना चाहिए। माफियाओं के नेटवर्क को कैसे ध्वस्त करना चाहिए, सब कुछ एक ट्रेनिंग के तौर पर देखा जा रहा है।












