एटा में मकर संक्रांति के पावन एवं शुभ अवसर पर आज खिचड़ी भोज का भव्य एवं सफल आयोजन

जनपद एटा में मकर संक्रांति के पावन एवं शुभ अवसर पर आज खिचड़ी भोज का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

संवाददाता योगेन्द्र सिंह इस पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं सेवा भाव की अनुपम झलक देखने को मिली।

इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चाचा जी श्री प्रमोद गुप्ता जी, मण्डल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता जी, चाची जी चेयरमैन सुधा गुप्ता जी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा युवराज भैया, छोटे भाई माधव पाण्डेय जी (मंत्री भाजपा), नगर उपाध्यक्ष सुमित चौहान जी, वरिष्ठ भाजपा नेता उमाकांत दुबे जी, रंजीत सोलंकी जी, नगर महामंत्री भाजपा ब्रजेश उपाध्याय जी, मनोज वर्मा जी, गौरव शर्मा जी तथा छोटे भाई सीलु राठौर (सहोरी) जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, सहयोग व सकारात्मक ऊर्जा के संचार का संदेश दिया। खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

ईश्वर से कामना है कि उनकी कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा आने वाला समय सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

ये भी पढ़ेंएटा में आज मकर संक्रांति के पावन पर्व के शुभ अवसर पर कंबल वितरण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें