एटा शहर में पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग, चाइनीज मांझे पर कसा शिकंजा

एटा शहर में पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग, चाइनीज मांझे पर कसा शिकंजा

जिला संवाददाता काव्यांश रावत .एटा पतंगबाजी के बढ़ते मौसम को देखते हुए कोतवाली नगर प्रभारी ने मय पुलिस फोर्स शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में की गई, जिसमें पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों पर विशेष निगरानी रखी गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दुकानों में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे एवं अन्य खतरनाक धागों की गहनता से जांच की। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने दुकानदारों को जनहानि से बचाव हेतु केवल सुरक्षित और मानक मांझा ही बेचने की सख्त हिदायत दी। साथ ही आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए नियमों का पालन अनिवार्य बताया गया।

अचानक हुई इस पुलिस चेकिंग से पतंग दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने तुरंत अपने स्टॉक की जांच कर प्रतिबंधित सामग्री हटाई। पुलिस प्रशासन ने आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रखने की बात कही है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें एटा में मकर संक्रांति के पावन एवं शुभ अवसर पर आज खिचड़ी भोज का भव्य एवं सफल आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें