जनपद एटा में चलती कार में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

जनपद एटा में चलती कार में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:55 बजे शिकोहाबाद रोड पर चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही क्षणों में पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग आसपास के वाहनों या अन्य स्थानों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया, जिससे संभावित बड़ा नुकसान होने से बच गया। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें