पीएम सूर्य घर योजना में बैंक लोन लंबित आवेदनों पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
संवाददाता पवन सूर्यवंशी आज दिनांक 09/02/2026 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय गाजियाबाद श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत बैंक लोन लंबित आवेदनों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 493 बैंक लोन फाइल पर प्रत्येक बैंक मैनेजर व संबंधित डीसी से चर्चा हुई जिसमें आवेदन स्वीकृत होने पर भी लोन डिशबर्स नहीं किया, केनरा बैंक,पीएनबी व एसबीआई की सबसे अधिक फाइल पेंडिंग थी,मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी दो दिवस में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
आयोजित मीटिंग में प्रत्येक डीसी बैंक द्वारा संबंधित बैंक में इस योजना के अंतर्गत लोन अप्लाई हेतु क्या क्या अहर्ता व शर्ते है और
किस किस डॉक्युमेंट की आवश्यकता पड़ती है के बारे में बताया गया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा प्रत्येक डीसी बैंक को निर्देश दिए गए कि संबंधित बैंक कितने दिन में लोन अप्रूवल व डिसबर्शमेंट कर देंगे अर्थात् टाइम लाइन क्या रहेगी का निर्धारण करना सुनिश्चित करे ,साथ ही प्रत्येक डीसी अपनी अपनी शाखाओ से गूगल सीट पर प्रगति रिपोर्ट सूचना अपडेट कराए और प्रति बैंक ब्रांच को न्यूनतम 100 लोन डिसबर्शमेंट करने के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
इस योजना की मॉनिटरिंग,ट्रैकिंग आदि हेतु कुछ गूगल सीट इत्यादि के विषय में भी विस्तार से बताया गया और मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा संबंधित को दिशा निर्देश प्रदान किए गए कि समय सीमा के अंतर्गत लक्ष्य प्राप्त कर योजना में त्वरित प्रगति सुनिश्चित की जाए
आयोजित मीटिंग में ज़िला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी/परियोजना अधिकारी अंशुल चौहान,जिला कृषि रक्षा अधिकारी/सह नोडल पीएम सूर्य घर योजना विकास कुमार,एलडीएम बुद्धराम,समस्त बैंक डीसी व बैंक मैनेजर उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें इटावा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कुल्हाड़ी से हत्या, दोनों फरार












