कम्प्यूट्रीकृत धर्मकांटे में वजन की हेरा फेरी करने वाला थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी: थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कम्प्यूट्रीकृत धर्मकांटे में वजन की हेरा फेरी करने में उपयोग में लाये गये 03 इलेक्ट्रोनिक चिप, 08 रिमोट व 12,650/- रुपये नगद बरामद।
दिनांक 08.02.2026 को वादी श्री आकाश त्यागी Asst. Manager HR RSB Infratructure Pvt Ltd सैक्टर 11 D फरीदाबाद हरियाणा द्वारा अभियुक्त द्वारा कम्पनी से धोखाधडी कर धर्मकांटे पर वेब्रिज सिस्टम में इलेक्ट्रोनिक चिप्स/डिवाईस लगाकर सरीया चोरी करने के सम्बन्ध में थाना वेवसिटी पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना वेवसिटी पर अभियोग मु0अ0सं0 032/2026 धारा 318(4)/306 BNS पंजीकृत किया गया। इनकी गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया।
कार्यवाही का विवरण -दिनांक 08.02.2026 को क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद व थाना वेवसिटी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तथा मैनुअल इनपुट के आधार पर अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र घेराऊ प्रसाद निवासी ग्राम बदलेपुर थाना धनपतगंज जनपद सुल्तानपुर उम्र 31 वर्ष को अरबन होम्स से बम्हेटा शाहपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कम्प्यूट्रीकृत धर्मकांटे में वजन की हेरा फेरी करने में उपयोग में लाये गये 03 इलेक्ट्रोनिक चिप, 08 रिमोट व 12,650 रुपये नगद बरामद किया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैं RSB INFRATRUCTURE PVT LTD में स्टोर इन्चार्ज का काम करता हैं और पकड़ी गयी इन्हीं दोनो चिप व दोनो रिमोट की मदद से RSB INFRATRUCTURE PVT LTD में कम्प्यूटरीकृत धर्मकांटे के बजन में हेरा फेरी करता हूँ।
एक ट्रक में से एक बार में कम से कम 600-700 किलो लोहे का सामान बचा लेता हूँ जिससे करीब 40 से 50 हजार रुपया कमाता था और ये रूपये भी इसी काम से कमाये हुये रुपयो में से हैं और दिनांक 04/02/2026 की रात में धर्मकांटे में लगी पुरानी इलेक्टोनिक चिप को हटाकर दूसरी चिप लगायी थी तभी धर्मकांटे का गार्ड आ गया था तथा मेरे काम की पोल खुल गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
श्रवण कुमार पुत्र घेराऊ प्रसाद निवासी ग्राम बदलेपुर थाना धनपतगंज जनपद सुल्तानपुर उम्र 31 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
थाना वेव सिटी पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी संकलित की जा रही है।
बरामदगी-
कम्प्यूट्रीकृत धर्मकांटे में वजन की हेरा फेरी करने में उपयोग में लाये गये 03 इलेक्ट्रोनिक चिप, 08 रिमोट व 12,650 रुपये
गिरफ्तार करने वाली टीम-
थाना वेव सिटी पुलिस टीम व क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्ररेट गाजियाबाद।












