थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा धोखाधडी फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट बेच देना व प्लॉट का कब्जा ना देना के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
दिनांक 13.10.2025 को थाना ट्रोनिका सिटी पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त 1. कविन्द्र कुमार पुत्र बदन सिंह 2.संजय शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा व 02-03 अज्ञात द्वारा वादी के साथ धोखाधडी कर फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट बेच देना व प्लॉट का कब्जा ना देना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर तत्काल सुसंगत धारा- बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभि युक्त गण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।तत्पश्चात् दिनांक 08.02.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त कविन्द्र पुत्र बदन सिंह निवासी सोनिया विहार थाना सोनिया विहार दिल्ली उम्र करीब 46 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैंने अपने साथी के साथ मिलकर वर्ष 2011 में 25 वर्गगज का एक आवासीय प्लॉट नसीब विहार ग्राम इलायचीपुर में क्रय किया था। यह प्लॉट हमने वर्ष 2011 में ही विक्रय कर दिया था। इसके बाद मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर दिनांक 02/12/2020 को 45 वर्गगज का प्लॉट दिखाकर वादी को विक्रय कर दिया था तथा वादी द्वारा प्लॉट व रूपये माँगने पर हमने न तो प्लॉट ही दिया था और न ही रूपये वापस किये थे। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता कविन्द्र पुत्र बदन सिंह निवासी सोनिया विहार थाना सोनिया विहार दिल्ली उम्र करीब 46 वर्ष,आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग -अभियुक्त के विरुद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर उपरोक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है।
अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।












