इंदौर पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ चालन को लेकर युवक द्वारा हाथापाई।

इंदौर पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ चालन को लेकर युवक द्वारा हाथापाई। 

संवाददाता। संतोष यादव।

पलासिया चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के साथ युवक द्वारा हाथापाई की गई। इस युवक के पास ना तो टू व्हीलर का लाइसेंस था और ना ही हेलममेट लगा रखा था, नंबर प्लेट के अंक भी छोटे-बड़े रूप में दर्शाए गए थे। जब ट्रैफिक पुलिस ने इस विषय में उससे पूछा तो वह काफी समय तक टालमटाली करता रहा और बाद में जब चालान बनाने की कार्रवाई की गई तो पुलिस से हाथापाई करने लगा एक तरफ तो ट्रैफिक पुलिस उच्च अधिकारियों के आदेश पर चालानी कार्रवाई करती है। वहीं कुछ इस प्रकार के लोग हुज्जत, रोबदारी, राजनीति,करने पर उतारू हो जाते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें