थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा नकली नोट का भंडाफोड़, नकली नोट के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद ।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत थाना लोनी बॉर्डर पुलिस को मिली बड़ी सफलता दिनांक 25.03.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम उक्त सम्बन्ध में श्री ज्ञान प्रकाश राय, एसीपी/एडीसीपी अंकुर विहार द्वारा बताया गया 500-500 रूपये के 234 नकली नोटों के साथ 03 अभियुक्तगण
1. सुबोध कुमार शाह पुत्र स्व सुखदेव शाह निवासी नेब सराय इग्नू रोड जनरेटर वाली गली 125 बी थाना नेब सराय दिल्ली उम्र करीब 46 वर्ष
2. रोहित पुत्र विनोद शाह निवासी नेब सराय इग्नू रोड जनरेटर वाली गली 125 बी थाना नेब सराय दिल्ली उम्र करीब 26 वर्ष
3. मुन्ना उर्फ हरीश पुत्र बब्बन लाल निवासी सलारपुर सेक्टर 39 नोएडा उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 500-500 रूपये के कुल 234 नकली नोट बरामद हुए। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पर सुसंगत धारा-179/180 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि ये 500-500 के सभी नोट नकली हैं।
इन नकली नोटों को हमें एक व्यक्ति जो अपने आप को झारखंड का बताता है जिससे राह चलते सुबोध की मुलाकात हुई थी जो अपना नाम हमें नही बताता जगह बदल बदल कर हम लोगों को रूपये देकर चला जाता था। हम लोग इन पैसों को राह चलते लोगों को बेचकर काफी मोटा मुनाफा कमाते हैं। इन नकली नोटों के बदले में हमें असली नोट भी मिल जाते हैं। अभिषेक उर्फ गज्जू जो नोएडा में मुन्ना के साथ काम करता था, जहां हमारी उससे जान पहचान हुई थी। हम लोगों ने कुछ दिन पहले भी अभिषेक उर्फ गज्जू को 20 हजार रुपये दिए थे। अभी हमारी इन पैसों को लेकर अभिषेक उर्फ गज्जू जो बेहटा हाजीपुर में रहता है, से डील हुई थी जिसे देने के लिए हम तीनों लोग इसी मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. सुबोध कुमार शाह पुत्र स्व सुखदेव शाह निवासी नेब सराय इग्नू रोड जनरेटर वाली गली 125 बी थाना नेब सराय दिल्ली उम्र करीब 46 वर्ष ।
2. रोहित पुत्र विनोद शाह निवासी नेब सराय इग्नू रोड जनरेटर वाली गली 125 बी थाना नेब सराय दिल्ली उम्र करीब 26 वर्ष ।
3. मुन्ना उर्फ हरीश पुत्र बब्बन लाल निवासी सलारपुर थाना सेक्टर 39 नोएडा उम्र करीब 30 वर्ष।
वांछित अभियुक्तगण का विवरण-
1. अभिषेक उर्फ गज्जू पुत्र अज्ञात निवासी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर कमिश्नरेट गाजियाबाद
2. एक अज्ञात निवासी झारखंड ।
बरामदगी का विवरण-
500-500 रुपये के कुल 234 नकली नोट तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद ।
अपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
अभियुक्तगण के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना लोनी बॉर्डर पर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम।












