थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस द्वारा बरामदगी के समय मुठभेड़, हत्या की घटना कारित करने वाला 01 शातिर अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार,

थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस द्वारा बरामदगी के समय मुठभेड़, हत्या की घटना कारित करने वाला 01 शातिर अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार,

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, दिनांक 25.03.2026
थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस द्वारा बाउम्मीद बरामदगी के समय मुठभेड़, हत्या की घटना कारित करने वाला 01 शातिर अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल 01 अदद देशी तमंचा मय , 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद।

गिरफ्तारी/पुलिस मुठभेड़ का विवरण-

आज दिनांक 25/03/2026 की रात्रि को थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा उक्त सम्बन्ध में श्री सिद्धार्थ गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी बताया गया मुकदमा अपराध संख्या 98/26 धारा 103 (1) BNS में अभियुक्त 1 राशिद पुत्र उम्रदराज पता ई ब्लॉक रामपार्क थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद अभियुक्त उपरोक्त के द्वारा बताया गया कि वह आलाकत्ल की बरामदगी करा सकता है उसकी बातों पर भरोसा कर बाउम्मीद बरामदगी आलाकत्ल करने की उद्देश्य से जैन कॉलोनी हरमपुर वाले जंगल में पहुंचे तो अभियुक्त द्वारा पहले से छुपाए हुए तमंचे , से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा । पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में उक्त बदमाश के पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में मौके पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त द्वारा दिनांक 23.03.26 को अपने दोस्त फईम पुत्र नईम निवासी चांद मार्केट खुशहाल पार्क थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद व अपनी पत्नी शबनम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी । अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता राशिद पुत्र उम्रदराज निवासी ई ब्लॉक रामपार्क थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद (पुलिस मुठभेड़ में घायल)

बरामदगी का विवरण –*श
01 अदद नाजायज देसी तमंचा (आलाकत्ल)
01 अदद खोखा कारतूस
01 अदद जिंदा कारतूस

अपराधिक इतिहास –

घायल अभियुक्त राशिद पुत्र उम्रदराज निवासी उपरोक्त पर हत्या, हत्या का प्रयास व चोरी जैसे कई अभियोग पंजीकृत है । अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम –
थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया