जेल परिसर में एक विशेष पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण कार्यक्रम ।

जेल परिसर में एक विशेष पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण कार्यक्रम ।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा

पानीपत, 19 जून। जेल परिसर में एक विशेष पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे त्रिवेणी बाबा सत्यवान ने जेल अधीक्षक संजीव कुमार की उपस्थिति में त्रिवेणी का पवित्र पौधा रोपा। इस अवसर पर त्रिवेणी बाबा ने बताया कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और अब तक समाज में 50 लाख से अधिक पौधों और लगभग 1 लाख त्रिवेणी (नीम, पीपल और बरगद का संयोजन) का रोपण किया गया है। जेल में बंदियों को मुख्यधारा से जोडऩे और उनमें सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से त्रिवेणी महाराज ने सभी बंदियों को एक-एक त्रिवेणी पौधा लगाने व अपने 05 परिजनों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया तथा बन्दियों को जेल परिसर के अन्दर भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया जिससे जेल परिसर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर अन्य अधिकारी व जेल कर्मचारी उपस्थित रहें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें