औद्योगिक कर्मचारियों को दिया जा रहा प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, सीपीआर से बचाई जा सकती है जान

औद्योगिक कर्मचारियों को दिया जा रहा प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, सीपीआर से बचाई जा सकती है जान

जिला क्राइम रिपोर्टर: सागर गोयल
पानीपत, हरियाणा।

पानीपत, 19 जून। उपायुक्त एवं रैडक्रॉस प्रधान डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में जिला रैडक्रॉस सोसाइटी पानीपत द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को व्यवसायिक प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 जून से सूर्या ओवरसीज, जाटल रोड, पानीपत के 15 कर्मचारियों को प्रशिक्षक प्रदीप द्वारा तीन दिवसीय व्यवसायिक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में घायल एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करने, उन्हें सुरक्षित एवं शीघ्र अस्पताल पहुंचाने तथा दुर्घटना के समय शरीर से बह रहे रक्तस्राव को रोकने के प्रभावी तरीके सिखाए गए। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों में तत्काल सहायता प्रदान करने के व्यावहारिक उपायों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) रहा, जिसमें कर्मचारियों को सांस या हृदय गति रुक जाने की स्थिति में व्यक्ति की जान बचाने की तकनीक सिखाई गई। विशेषज्ञों ने बताया कि हार्ट अटैक, बिजली का करंट लगने, पानी में डूबने अथवा दम घुटने जैसी घटनाओं में सीपीआर जीवन रक्षक साबित हो सकता है।
रैडक्रॉस सोसाइटी का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें ऐसी परिस्थितियों में तुरंत और प्रभावी सहायता देने के लिए प्रशिक्षित करना है, जिससे दुर्घटनाओं के दौरान बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें