शोक सभा में उमड़ा साहू समाज, स्व. बेनीराम साहू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

शोक सभा में उमड़ा साहू समाज, स्व. बेनीराम साहू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जिला साहू संघ बेमेतरा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। ग्राम श्यामपुरकापा में स्वर्गीय बेनीराम साहू के दशगात्र कार्यक्रम के अवसर पर साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला साहू संघ बेमेतरा के अध्यक्ष नारद साहू, प्रदेश प्रतिनिधि पंचम साहू,दुखितराम साहू, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक भरत साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष रामजी साहू, अजोर सिंह साहू, मोतीराम साहू, रोहित साहू, पूर्व सरपंच सुरेश साहू, गौतम साहू, रामजस साहू, दिलीप साहू, बसंत साहू, द्वारिका साहू, गंगाराम साहू, दीप कुमार साहू, भानु साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि स्व. बेनीराम साहू का जीवन सादगी, परिश्रम और सामाजिक समर्पण का प्रतीक था। उनके निधन से समाज ने एक सम्मानित एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई करना कठिन होगा।दशगात्र कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, परिजनों एवं समाजजनों की उपस्थिति ने दिवंगत के प्रति सम्मान और परिवार के प्रति सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया। श्रद्धांजलि सभा का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें