साइबर सेल थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई कुल 44,774/-रूपये की धनराशि वापस करायी गयी।

साइबर सेल थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई कुल 44,774/-रूपये की धनराशि वापस करायी गयी।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 21.12.2025 को साइबर सेल कमिश्ररेट गाजियाबाद टीम को आवेदिका निवासी थानाक्षेत्र भोजपुर गाजियाबाद के साथ ऑनलाइन कुल 44,774 /- रूपये की धनराशि का साइबर फ्रॉड करने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई।

कार्यवाही का विवरणः-

साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप साइबर सेल थाना भोजपुर कमिश्ररेट गाजियाबाद को दिनांक 21.12.2025 को आवेदिका निवासी थानाक्षेत्र भोजपुर गाजियाबाद के साथ ऑनलाइन कुल 44.774/- रूपये की धनराशि का साइबर फ्रॉड करने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई। विधवा पेंशन के क्रियान्वयन के नाम पर आवेदिका से OTP लिया गया जिसके बाद आवेदिका के खाते से 44,774 /- रूपये अवैध तरीके से निकाले गये। इसके सम्बन्ध में आवेदिका ने NCRP PORTAL पर शिकायत दर्ज की जिस पर साइबर सेल थाना भोजपुर कमिश्ररेट गाजियाबाद द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 19.01.2026 को आवेदिका के साथ हुई ऑनलाइन साइबर फ्रॉड में ठगी की समस्त धनराशि 44,774 /- रूपये को अथक प्रयासों के बाद आवेदिका को वापस कराया गया। आवेदिका व उनके परिजन द्वारा थाना भोजपुर आकर पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमः-

साइबर सेल थाना भोजपुर कमिश्नरेट गाजियाबाद।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal