थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइ‌किल बरामद ।

थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइ‌किल बरामद ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 18.01.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पर तत्काल सुसंगत धारा 303 (2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना का अनावरण करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात् आज दिनांक 19.01.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर

उपरोक्त चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त

1. हिमान्शु उर्फ हिमांशु उर्फ मोहित पुत्र राकेश मित्तल निवासी डी-46 शान्तिनगर शिव विहार थाना करावल नगर दिल्ली

2. मोहन उर्फ मोनू पुत्र ब्रजपाल उर्फ बृजपाल निवासी कारीराम कॉलोनी खेकडा बागपत पूर्व निवासी सरस्वती विहार थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद को थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई। उक्त बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हमने यह मोटरसाइकिल थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से चोरी की थी। आज हम इस मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में जा रहे थे कि पुलिस चेकिंग में पकडे गये।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

1. हिमान्शु उर्फ हिमांशु उर्फ मोहित पुत्र राकेश मित्तल निवासी डी-46 शान्तिनगर शिव विहार थाना करावल नगर दिल्ली उम्र करीब 38 वर्ष ।

2. मोहन उर्फ मोनू पुत्र ब्रजपाल उर्फ बृजपाल निवासी कारीराम कॉलोनी खेकडा बागपत पूर्व निवासी सरस्वती विहार थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद।

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-

अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना लोनी बॉर्डर पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त हिमान्शु उर्फ हिमांशु उर्फ मोहित के विरूद्ध थाना लोनी बॉर्डर पर लूट का 01 अभियोग, आयुध अधिनियम का 01 अभियोग पंजीकृत है। (कुल अभियोग-03) अभियुक्त मोहन उर्फ मोनू के विरूद्ध थाना एक्सप्रेसवे गौतमबुद्धनगर में पुलिस मुठभेड/आयुध अधिनियम का 01 अभियोग, थाना विजयनगर गाजियाबाद में स्नैचिंग के 02 अभियोग पंजीकृत हैं। (कुल अभियोग -04)1

अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें