मंगलवार का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
आज का राशिफल 08 जुलाई 2025, मंगलवार
???? मेष
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने की आवश्यकता है। आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। मुलाकात या बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। यात्रा योग बन रहा है। घरेलू वातावरण भावनात्मक हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
???? वृष
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। व्यापार से लाभ के साथ घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें। बच्चे शुभ समाचार दे सकते हैं। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।
???? मिथुन
आज दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में ट्रांसफर ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना-जाना आसान होगा। उधार से बचें। व्यापार में धनलाभ संभव है। सहकर्मी आपका समर्थन करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
???? कर्क
आज दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यों में सभी सहयोग करेंगे। बच्चों के साथ समय बितेगा। कोई मित्र मिलने आ सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
???? सिंह
आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा हो सकती है और पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रेमी के लिए अनुकूल दिन है। नई गाड़ी खरीदने का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।
???? कन्या
दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में नए विचार आएंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। उलझनें कम होंगी। प्रेमी के लिए अच्छा दिन है। इंजीनियरों को नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
???? तुला
खुशनुमा दिन रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। दोस्त की मदद करेंगे। बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के लोगों की प्रशंसा होगी। परिवार के साथ डिनर का प्लान बन सकता है।
???? वृश्चिक
नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी। फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन मिल सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट्स को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिल सकता है।
???? धनु
दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में एकता रहेगी। जीवनसाथी को उपहार देंगे। ऑफिस वर्क में ध्यान देने की जरूरत है। महिलाएं जल्दी काम निपटाकर परिवार को समय देंगी।
???? मकर
दिन सामान्य रहेगा। गुस्से से काम बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश शुभ है। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह लें।
???? कुंभ
लाभप्रद दिन रहेगा। कोर्ट मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। कार्य में दूसरों की राय लें। ऑफिस में सावधानी रखें। छात्रों को मेहनत बढ़ाने की जरूरत है।
???? मीन
दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग प्रभावशाली रहेंगे। सोच में सकारात्मकता आएगी। महिलाएं खर्च पर नियंत्रण रखें। थिएटर से जुड़े लोगों के काम की सराहना होगी। विवाहितों के लिए दिन शुभ है।
???? कृपया ध्यान दें:
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है, फिर भी यह आपकी व्यक्तिगत जन्म कुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार भिन्न हो सकता है। अधिक सटीकता के लिए किसी अनुभवी ज्योतिषी से परामर्श लें।
ये भी पढ़ें प्रयागराज: संगम किनारे नाव में निकला 10 फीट लंबा अजगर












