एटा: कांग्रेस कार्यालय में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

कांग्रेस कार्यालय में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान. एटा। कांग्रेस पार्टी के स्थानीय कार्यालय में सोमवार को नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वंदे मातरम् के गायन से हुआ और समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद सत्या बहन उपस्थित रहीं। सत्या बहन ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं और जनसेवा के मूल उद्देश्य को हमेशा प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने किया। शपथ ग्रहण के दौरान कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली।

शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने भाजपा सरकार पर संविधान विरोधी कार्यों का आरोप लगाते हुए कहा कि, “देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान पर संकट गहराता जा रहा है। भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है, जिसका जवाब कांग्रेस पार्टी गांधीवादी सिद्धांतों और अहिंसात्मक आंदोलन के माध्यम से देगी।”

इस आयोजन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखा गया।

ये भी पढ़ें मंगलवार का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें