एटा पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान: तपती धूप में टीएसआई अनिल वर्मा का सराहनीय कार्य
संवादाता काव्यांश रावत. एटा: जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एटा पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। टीएसआई अनिल वर्मा के नेतृत्व में माया पैलेस, बस स्टैंड चौकी और हाथी गेट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने तपती धूप में भी बिना थके अपनी ड्यूटी निभाई और लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
अभियान के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। दर्जनों वाहनों का चालान किया गया और उनसे जुर्माना वसूला गया। हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने, ओवरलोडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसी लापरवाहियों पर विशेष ध्यान दिया गया।
एटा पुलिस की यह पहल न सिर्फ लोगों को जागरूक कर रही है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
ये भी पढ़ें ग्राम बुंदेला में अवैध निर्माण से आम रास्ता बंद, डेढ़ माह बाद भी प्रशासन मौन












