मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सीलिंग के विरोध में 9 अप्रैल को आबूलेन व्यापार संघ द्वारा बंद का आवाहन

मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सीलिंग के विरोध में 9 अप्रैल को आबूलेन व्यापार संघ द्वारा बंद का आवाहन

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

मेरठ। आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में प्रस्तावित सीलिंग कार्रवाई के विरोध में शहर के व्यापारियों में विरोधाभास के चलते आक्रोश है। इसी क्रम में संयुक्त व्यापार संघ के आवाहन पर आबूलेन व्यापार संघ ने 9 अप्रैल (बृहस्पति वार) को सम्पूर्ण आबूलेन बाजार बंद रखने की घोषणा की है। व्यापार संघ पदाधिकारियों के अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत 44 व्यावसायिक भवनों को सील किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की आशंका बनी हुई है। इससे स्थानीय व्यापारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उनके सामने रोजी-रोटी के सवाल खड़ा हो गया है। व्यापार संघ ने आवास विकास परिषद पर न्यायालय में भ्रामक तथ्य प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि बिना समुचित समाधान के की जा रही कार्रवाई से हजारों परिवार प्रभावित होंगे। आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष आकाश खन्ना और महामंत्री सरदार राजबीर सिंह ने बताया कि बंद के माध्यम से व्यापारियों की एकजुटता प्रदर्शित की जाएगी और प्रभावित व्यापारियों के समर्थन में आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की है कि 9 अप्रैल को बड़े विरोध प्रदर्शन आंदोलन के लिए अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखें । और यह भी सुनिश्चित कर ले -कि दिनांक 9 अप्रैल की सुबह 11 बजे गोपाल ट्रेवल्स, आबूलेन पर एकत्रित होकर सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर पहुंचेंगे। व्यापारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह कदम केवल विरोध नहीं, बल्कि न्याय संगत में व्यापारियों के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। इस अवसर पर आकाश खन्ना (अध्यक्ष), स•राजवीर सिंह (महामंत्री), गौरव सेठ (कोषाध्यक्ष),
श्री सुरेश सज्जन आहार (संरक्षक), स• भूपेंद्र सिंह, श्री रमेश चौधरी, विशाल अग्रवाल, संजय मुंजाल, सचिन रस्तोगी, विक्की मुल्तानी, अनुभव मुल्तानी, अजय अग्रवाल, अंकुर मित्तल, वसीमुद्दीन, अंकुर गुप्ता, सागर गुप्ता, अजय इनवर्टर, रिंकू सिंह, अक्षय गुप्ता, अनुकूल अग्रवाल, नितिन माहेश्वरी, संजय कपूर, हर्ष कंसल, चेतन नागपाल, विकास शर्मा, कमल कुमार, स• गुरदीप सिंह, सुनील अरोड़ा टोनी, शम्मी आनंद, श्री सर्वेश कुमार सर्राफ, आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें