एडीजीपी ने घुघुरसनाथ धाम का किया निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी
प्रतापगढ़ श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ बाबा घुघुरसनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा पुलिस बल की तैनाती सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराई जा सके।












