रामपुर खास में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ का भव्य स्वागत
रामपुर खास/प्रतापगढ़। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता एवं रामपुर खास की विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ के एकदिवसीय रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
क्षेत्र की सीमा पर बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों तथा समर्थकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष से चर्चा की।
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी












