शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता: बृजेंद्र शर्मा प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कीर्ति रमन, कांस्टेबल गौरव एवं रिजर्व कांस्टेबल युवराज सिंह द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मुकेश गौतम पुत्र लल्लू गौतम, निवासी ग्राम धनीपुर कोर्रही, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ (उम्र लगभग 20 वर्ष) को थाना क्षेत्र के गलगली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बाघराय में धारा 352, 351(3) एवं 69 बीएनएस के तहत पंजीकृत मुकदमे में कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: मुकेश गौतम पुत्र लल्लू गौतम, निवासी ग्राम धनीपुर कोर्रही, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक कीर्ति रमन, कांस्टेबल गौरव, रिजर्व कांस्टेबल युवराज सिंह, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
ये भी पढ़ें सासनी-जलेसर रोड पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉला की चपेट में आकर किसान की मौत












