कुंडा प्रतापगढ़ जगद्गुरु कृपालु जी महाराज के कालेज मे बालिकाओं का एडमिशन चालू
संवाददाता अमित शुक्ला
कृपालु बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 6 , 8, 9 , और 11 के लिए प्रवेश परीक्षा 25 जनवरी को ली जाएगी । प्रवेश परीक्षा में गणित ,अंग्रेजी , हिंदी और रीजनिंग विषय से संबंधित प्रश्न होंगे। जिसके लिए फॉर्म 19 से 21 जनवरी को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक मिलेंगे। जरूरी दस्तावेज के रूप में छात्रा का आधारकार्ड , पैन नंबर , फ़ोटो , अर्धवार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल, वर्तमान स्कूल ID कार्ड आदि लाना है । दी गई जानकारी को अभिवावकों के मध्य अधिक से अधिक शेयर करें ताकि किसी जरूरतमंद को जानकारी मिल सके और जगतगुरु कृपालु जी महाराज के यहां एडमिशन में कोई जाति पाती का कोई भेदभाव नहीं होता और कोई गरीब और अमीर से कोई मतलब नहीं है जितनी भी बालिकाएं एग्जाम पास करती है एडमिशन सब का होता है वहां पर कोई जुगाड़ नहीं चलता है महाराज जी के यहां पढ़ी-लिखी लड़कियां बहुत बड़ी-बड़ी अधिकारी बनी है और कुंडा का नाम रोशन की है।
ये भी पढ़ें राजा के ताल पर अवैध कब्जों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, चला बुलडोजर












