कुर्रा पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

कुर्रा पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

कुर्रा/मैनपुरी। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कुर्रा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम तरा जाने वाले मार्ग से एक अभियुक्त को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुस्तकीम पुत्र मुस्कीम के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर का एक अवैध देशी तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें