दाखिल-खारिज में हो रही देरी पर अधिवक्ताओं का रोष
एटा जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार अलीगंज। अलीगंज वार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेष तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एटा जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि दाखिल-खारिज की पत्रावलियां साक्ष्य पूर्ण होने के बावजूद समय से निस्तारित नहीं की जा रही हैं। मासिक नक्शे में निस्तारण दिखा दिया जाता है, जबकि तहसीलदार कोर्ट में कई पत्रावलियां लंबित रखी जा रही हैं। अधिवक्ताओं ने मांग की कि लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।
अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि विरासत की पत्रावलियां ऑनलाइन होने के बाद भी लेखपाल द्वारा निरस्त कर दी जाती हैं, जिससे बार-बार विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। इसी क्रम में अधिवक्ता प्रशांत वर्मा और लेखपाल शिवागी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।
अधिवक्ताओं ने कहा कि विरासत संबंधी मामलों में अक्सर विवाद खड़े हो जाते हैं, इसलिए इनका पारदर्शी तरीके से निस्तारण आवश्यक है।
इस दौरान एस सर्कल सल के सचिव प्रमोद कुमार सक्सेना, प्रशांत वर्मा, पुष्पेंद्र यादव, वेद प्रकाश यादव समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें अलीगढ़: अतरौली तहसील में धरना प्रदर्शन, किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन












