रावण दहन के बाद दो पक्षों में भिड़ंत, महिला और युवती ने बीच-बचाव कर बचाई स्थिति
संवादाता अमन अहमद।
एटा/ रावण दहन कार्यक्रम के बाद शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित डॉक बंगलिया के पास दो युवकों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान एक महिला और युवती बीच-बचाव करती हुई नजर आ
ईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया था, हालांकि महिला और युवती की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।












