ढिंगवश ग्राम सभा की अद्भुत कायापलट

ढिंगवश ग्राम सभा की अद्भुत कायापलट

संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय

प्रधान सोनी मोनी के नेतृत्व में विकास की लिखी गई नई इबारत, जानें कैसे बदली गाँव की तकदीर और तस्वीर
अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा प्रतापगढ़। बाबागंज विधानसभा के ग्राम सभा ढिंगवश आज जिस प्रगति और सुव्यवस्था के लिए जानी जाती है, उसके पीछे ग्राम प्रधान राजेश कुमार त्रिपाठी सोनी मोनी की दूरदर्शी सोच और निरंतर मेहनत साफ़ तौर पर दिखाई देती है। ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों और जनता के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें सिर्फ़ ढिगवस ही नहीं, बल्कि आसपास के दो–तीन जनपदों में भी एक अलग पहचान दिलाई है।प्रधान सोनी मोनी ग्राम सभा की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए जाने जाते हैं। सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल, बिजली जैसी आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ वे सामाजिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। ग्राम सभा की बेटियों और कन्याओं के विवाह में सहयोग करना हो या किसी परिवार के सुख-दुख में साथ खड़े रहना—प्रधान हर अवसर पर जनता के साथ नजर आते हैं। ग्राम सभा की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सभी उनके कार्यों की खुले दिल से सराहना करते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान का व्यवहार सरल, सहज और विनम्र है। उनके अंदर न तो अहंकार है और न ही किसी प्रकार का गुरूर, यही कारण है कि वे सभी वर्गों में समान रूप से लोकप्रिय हैं। बताया जाता है कि ग्राम पहिलेपार के एक सम्भ्रांत परिवार में जन्म लेने के बावजूद सोनी मोनी ने कभी अपनी पहचान को पद या प्रभाव तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को ग्राम सभा के विकास और लोगों की भलाई के लिए समर्पित कर दिया है।उनके कार्यों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो ढिंगवश में विकास की गंगा बह रही हो। आज ढिंगवश ग्राम सभा के नंबर-वन प्रधानों में उनकी गिनती की जाती है। ग्रामीणों को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में आने वाले समय में ग्राम सभा विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगी। प्रधान सोनी मोनी के प्रयासों से ग्राम सभा में एक नई क्रांति आई है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आदर्श साबित होगी।ग्राम सभा के विकास के लिए प्रधान सोनी मोनी के अथक प्रयासों को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि वे आने वाले समय में भी ग्रामसभा के विकास के लिए निरंतर काम करते रहेंगे। उनकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि आज ग्राम सभा ढिगवस विकास के मामले में एक मिसाल पेश कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें