कुंडा में दक्ष पब्लिक स्कूल का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

कुंडा में दक्ष पब्लिक स्कूल का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

राजा भइया के प्रतिनिधि ने शिक्षा और संस्कार पर जोर दिया, मेधावी छात्रों को मिला सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

संवाददाता  अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा प्रतापगढ़। कुंडा के दक्ष पब्लिक स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बन गया। इस अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा में पारिवारिक संस्कारों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा और उनके चरित्र निर्माण के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा, बच्चों को दुर्गुणों से दूर रखने और उन्हें नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को मिलकर काम करना होगा।विद्यालय के मुख्य सचेतक अमित श्रीवास्तव ने राजा भइया के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनके योगदान से विद्यालय में विद्यार्थियों के आवागमन और सुचारु विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित हुई है, जिससे बच्चों के पठन-पाठन में काफी सुलभता मिली है।समारोह में सुदामा देवी बालिका विद्यालय चतुरगढ़ के प्रबंधक और अधिवक्ता संदीप श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि कविता श्रीवास्तव और अर्चना मौर्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। ऑपरेशन सिंदूर कृष्ण लीला और पंजाबी नृत्य जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।पुरस्कार पाने वाले मेधावी छात्रों में स्नेहा मिश्र, अर्चिता श्रीवास्तव, प्रखर मिश्र, पंखुड़ी कक्कड़, आशी मौर्य, अवनी शुक्ला, अर्थवेद सोनी, पूर्वी उपाध्याय, बशर अली और एकांक्षी श्री समेत कई छात्र-छात्राएं प्रमुख रहे। बच्चों की मेहनत और प्रतिभा को सराहते हुए अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक राहुल केसरवानी और आर एस शर्मा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें राधेश्याम, विजय पांडेय, आशीष सिंह, पंकज श्रीवास्तव, सृष्टि साहू, नेहा केसरवानी, कोमल शुक्ला, जेबा फातिमा, रमा पांडेय, नंदिता जायसवाल, किरण मिश्र, प्रिया शुक्ला, अंजली, अंतिमा शुक्ला, लालिमा मौर्य, अर्चना श्रीवास्तव और रोली केसरवानी समेत कई अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि शिक्षा और संस्कार को भी बढ़ावा देते हैं। समारोह का समापन विद्यालय के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें