राजभवन बेंती में जनता दर्शन, राजा भइया ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

राजभवन बेंती में जनता दर्शन, राजा भइया ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा प्रतापगढ़। राजभवन बेंती में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक कुँवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने दूर–दराज़ से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याएं लेकर पहुँचे, जहाँ राजा भइया ने एक-एक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए भरोसा दिलाया कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
जनता दर्शन कार्यक्रम के उपरांत राजा भइया ने कुंडा एवं बाबागंज विधानसभा क्षेत्र से आए समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना और संगठन की मजबूती पर चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक सुझावों को भी राजा भइया के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया।
राजभवन बेंती एक बार फिर जनसेवा, संवेदनशील नेतृत्व और मजबूत जनसंपर्क का सशक्त केंद्र बनकर उभरा, जहाँ जनता को सीधे सुनने और समाधान दिलाने की परंपरा को मजबूती मिली।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें