गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट साइबर सेल थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई 156,000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट साइबर सेल थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई 156,000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाला थाना खोडा पुलिस द्वारा दिनांक 18.12.2025 को साइबर सेल थाना खोडा, कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम को वादी श्री इन्द्रजीत सिंह पुत्र श्री बुद्धा सिंह नि० वन्दना एन्क्लेव थाना खोडा कमिश्नरेट गाजियाबाद को एसबीआई योनो एप एक्टिवेट किये जाने के सम्बन्ध में फेक कस्टमर केयर नंबर से काल कर, हुए साइबर फ्रॉड में ठगी गई कुल धनराशि 3,86,504/-रुपये के सम्बंध में शिकायत प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना खोड़ा पर धारा 66 डी आई0टी0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप साइबर सेल थाना खोडा,कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम को वादी श्री इन्द्रजीत सिंह पुत्र श्री बुद्धा सिंह नि० वन्दना एन्क्लेव थाना खोडा, कमिश्नरेट गाजियाबाद को एसबीआई योनो एप एक्टिवेट किये जाने के सम्बन्ध में फेक कस्टमर केयर नंबर से काल कर कुल धनराशि 386504/- रुपये धोखाधडी से ट्रांसफर कराने के सम्बंध में थाना खोड़ा पर दिनांक 18/12/2025 को धारा 66 डी आई0टी0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके क्रम में साइबर सेल थाना खोडा कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए वादी के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की धनराशि को सम्बन्धित बैंको के साथ पत्राचार कर होल्ड कराया गया व अथक प्रयासों के बाद दिनांक 25.02.2026 को आवेदक के साथ हुई साइबर फ्रॉड की कुल 3,86,504/- रुपये से 1,56000 /- रुपये की धनराशि वादी को वापस करवाई गई।कार्यवाही करने वाली पलिस टीमः-साइबर सेल थाना खोडा, कमिश्नरेट गाजियाबाद।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें