थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 79 पुडिया अवैध स्मैक कुल वजन 6.32 ग्राम एवं 1200 रुपये बरामद

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 79 पुडिया अवैध स्मैक कुल वजन 6.32 ग्राम एवं 1200 रुपये बरामद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना शालीमार गार्डन द्वारा दिनांक25.02.2026को थाना शालीमार गार्डन कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा। चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त 1. फरजान उर्फ नाटा पुत्र इमरान निवासी डी 161 निशारिया मस्जिद के पास नई सीमापुरी थाना सीमापुरी दिल्ली उम्र करीब 22 वर्ष 2. मोहित पुत्र मोहनलाल निवासी गुर्जर चौक भौपुरा डिफैन्स कालोनी सत्ते भाई वाली गली थाना टीलामोड गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष को 6.32 ग्राम अवैध स्मैक व 1200 रुपयों के साथ पप्पू कालोनी कब्रिस्तान के पास थाना शालीमार गार्डन गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्त र्गतअभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि हम दोनों स्मैक की पुडिया को आसपास के क्षेत्र में घूमकर नशा करने वाले लोगो को 250 से 300 रुपये प्रति पूडिया के हिसाब से बेचते है और स्मैक बेचकर जो रूपये मिलते है उनको आपस में आधा आधा बाँट लेते है, जिनसे हम अपने शौक मौज पूरे करते है जो 1200/- रुपये हमारी जेब से मिले है वो हमने आज स्मैक बेचकर ही कमाये है। दोनो ने पूछताछ पर गलती की माफी मांगते हुये बताया कि साहब गलती हो गयी आज से कोई भी गलत काम नही करेगे।

गिरफ्तार अभियुक्तगण व अभियुक्त का नाम व पताः-

1. फरजान उर्फ नाटा पुत्र इमरान निवासी डी 161 निशारिया मस्जिद के पास नई सीमापुरी थाना सीमापुरी दिल्ली उम्र करीब 22 वर्ष।

2. मोहित पुत्र मोहनलाल निवासी गुर्जर चौक भौपुरा डिफैन्स कालोनी सत्ते भाई वाली गली थाना टीलामोड गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष ।बरामदगी का विवरणः-79 स्मैक की पुलिया जिनमे कुल 6.32 ग्राम स्मैक व स्मैक बेचकर प्राप्त किये 1200/- रुपये गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना शालीमार गार्डन पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। शेष आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें