उज्जैन को एक और नईसौगात श्री महाकालेश्वर से ओंकारेश्वर की दूरी 40 मिनट में तय होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
जहां 2028 को लेकर सिंहस्थ महापर्व की तैयारी में अनगिनत विकास हो रहा है। वहीं उज्जैन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के गृह नगर में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु देश विदेश से आते हैं। ऐसे में डॉक्टर यादव ने यहां पर पीएम श्री पर्यटन हेली सेवा की एक बड़ी सौगात दि हैं।जिसका शुभारंभ आज 29/01/2026 होने जा रहा है, इस वक्त उज्जैन हेलीपैड पर संत,विधायक, अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और सभापति नगर निगम उज्जैन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीदी श्रीमती कलावती यादव मौजूद रही, लगातार इस प्रकार की जो सेवा है उसका लाभ उठाने के लिए 5000 से 6,500 तक हेलीकॉप्टर का किराया लगेगा जिससे 3 घंटे में यात्रा पूरी हो सकेगी।












