स्ट्रिप एलइडी लाइट से धमका उज्जैन का फ्रीगंज ब्रिज
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
उज्जैन नगर निगम द्वारा महापौर मध्य की राशि लगभग एक करोड़ 23 लख रुपए की लागत से 150 एवं 200 वाट की एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया। जिसके क्रम में गुरुवार को महापौर श्री मुकेश अटवाल के निर्देश अनुसार प्रकाश विभाग द्वारा फ्रीगंज ब्रिज पर स्ट्रिप एलइडी लाइट ब्रिज की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया। श्री महापौर मुकेश टटवाल द्वारा प्रकाश विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया की प्रमुख चौराहों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों, शहर के प्रमुख ब्रिजों पर भी एलईडी लाइट लगाने का कार्य किया जाए, ताकि उज्जैन शहर के हर एक प्रमुख चौराहे रोशनी से जगमगा सके। फ्रीगंज ब्रिज पर एलइडी लाइट लगने के बाद शुक्रवार रात्रि का नजारा, ब्रिज पूरी तरह रोशनी से जगमगाया हुआ नजर आ रहा है।












