झाँसी: एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

झाँसी में एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार..

संवाददाता अनिल कुशवाहा: मऊरानीपुर का रिश्वतखोर दरोगा चढ़ा एंटी करप्शन टीम के हत्थे।

खबर झाँसी के मऊरानीपुर कोतवाली से है। जहां पर तैनात विनीत दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने दर्ज मुदकमे में धारा बढ़ाने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । जिसे हिरासत में लेकर टीम झाँसी कार्यालय के लिए रवाना हो गई।जहां उसके साथ पूंछताछ की जा रही है।

बताया गया है कि मऊरानीपुर कोतवाली में तैनात विनीत कुमार दरोगा द्वारा ग्राम मेलोनी निबासी अखिलेश कुमार से दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा एंटी करप्शन टीम से की गई। जिसे आज टीम ने मऊरानीपुर के अंबेडकर चौराहे पर 15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़ें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा, जन सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें