नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा, जन सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा. प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में कटरा मेदनी गंज नगर पंचायत की अध्यक्षा सीता देवी पत्नी अजय कुमार गुप्ता उर्फ ननके अध्यक्ष प्रतिनिधि के कर कमलों द्वारा
नगर पंचायत कटरा मेदनी गंज प्रतापगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नं. 08 निवासी श्री अमरनाथ वर्मा जी के सुपुत्र अंकित वर्मा के नवीन प्रतिष्ठान ए. के. कंप्यूटर जन सेवा केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार गुप्ता उर्फ ननके जी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए और फीता काट कर नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया । इसके अलावा आपको बता दें कि जन सेवा केंद्र के द्वारा नगर पंचायत वासियों को अपने डॉक्यूमेंट एवं अन्य दस्तावेज बनवानें अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा।
इसके साथ ही आपको बताते चलें कि बतौर अतिथियों द्वारा अंकित वर्मा जी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और साथ ही आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम में आए ब्राह्मण श्री आशुतोष कुमार मिश्रा जी एवं कृष्णकांत मिश्रा जी को अंग वस्त्र पहनाकर आशीर्वाद लिया।
ये भी पढ़ें झांसी: गुरूपूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ का आयोजन












