अंतू नगर पंचायत को मिली बहुप्रतीक्षित सौगात, नवनिर्मित बस स्टैंड का शुभारंभ।

अंतू नगर पंचायत को मिली बहुप्रतीक्षित सौगात, नवनिर्मित बस स्टैंड का शुभारंभ।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ के नगर पंचायत अंतू में बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में सदर विधायक Rajendra Kumar Maurya ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। बस स्टैंड के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और नगर पंचायत अंतू के विकास को नई गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी परियोजना के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि बस स्टैंड के निर्माण से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें