प्रतापगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।

प्रतापगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ के शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। देवव्रत सिंह को जनपद का नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान बीएसए भूपेन्द्र सिंह का तबादला वाराणसी कर दिया गया है, जहां उन्हें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस बदलाव के साथ ही जिले में शिक्षा विभाग की कार्यशैली, विद्यालयों की व्यवस्थाओं और विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि नए बीएसए के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा शासन की प्राथमिकताओं को तेजी से लागू करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
शिक्षा विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की शैक्षिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें