थाना अंतू पुलिस ने प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी के प्रयास का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़।थाना अंतू पुलिस ने प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी के प्रयास का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अंतू पुलिस ने प्रतिबंधित वन्य जीवों के शिकार एवं तस्करी के प्रयास का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के दौरान विश्वनाथ प्रताप सरोज, मिथुन सरोज, अशोक कुमार सरोज एवं छोटेलाल सरोज को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 4 प्रतिबंधित भारतीय देसी कछुए (Ganges Softshell Turtle) बरामद किए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वन्य जीवों के अवैध शिकार एवं तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें रानीगंज के लोकप्रिय क्षेत्राधिकारी श्री विनय प्रभाकर साहनी जी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें